दुमका के गोपीकांदर में चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया
छत्तरचुआं गांव में चार दिनों से रह रहा था गोड्डा का यह युवकदुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छत्तरचुआं गांव में चार दिनों से चोरी की बाइक के साथ रह रहे एक युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने जीतपुर मोड़ के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत ही उसे बाइक मालिक के हवाले कर दिया।मेला से चोरी हुई थी बाइकबाइक मालिक जोतिन सोरेन, निवासी आमगाछी गांव (काठीकुंड थाना क्षेत्र) ने बताया कि वे कुछ दिन पहले गांव के मेला में शामिल होने गए थे। मेला समाप्त होने के बाद जब वे लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद


