एनसीसी दुमका में लायंस क्लब ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
क्लब की महिला सदस्यों ने एनसीसी के अधिकारियों को बांधी राखीदुमका/नगर संवाददाता। 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन, एनसीसी दुमका के प्रांगण में गुरुवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब दुमका की महिला सदस्यों ने वहां तैनात जवानों को राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान व आभार प्रकट किया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपराओं को प्रोत्साहित करना, सैन्य बलों के प्रति नागरिकों की कृतज्ञता व्यक्त करना और जवानों के मनोबल को सशक्त करना था। रक्षाबंधन, जो भाई-बहन क


