जलापर्ण करने बासुकीनाथ जा रहे कांवरियों की कार दुर्घटनाग्रस्त
पांच कांवरिया हुए घायल, दो कांवरियों को पीजेएमसीएच में करवाया गया भर्तीदुमका। जिले के जरमुण्डी थाना क्षेत्र में बेलटीकरी गांव के पास गुरुवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार पर सवार पांच कांवरिया घायल हो गये जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो कांवरियों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया क


