पशु बीमार हो तो 1962 पर कॉल कर बुलाएं वेटनरी एंबुलेंस

पशु बीमार हो तो 1962 पर कॉल कर बुलाएं वेटनरी एंबुलेंस
Share this news

पशुओं की चिकित्सा के लिए जिले में 11 मोबाइल वेटनरी वैन उपलब्ध

दुमका। जिला पशुपालन पदाधिकारी,दुमका डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि पशुओं की चिकित्सा के लिए जिले में 11 मोबाइल वेटनरी वैन उपलब्ध हैं। इनमें से नौ प्रखंडों में 1-1 वैन तथा जिला मुख्यालय में 2 वैन तैनात की गई हैं, जिससे पशुपालकों को त्वरित पशु-चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। डॉ. सिंह ने बताया कि यदि कोई पशु बीमार हो जाए या किसी दुर्घटना में घायल हो, तो टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। कॉल करने पर संबंधित प्रखंड की वैन डॉक्टर एवं आवश्यक दवाइयों के साथ न्यूनतम समय में पशुपालक के घर पर पहुंचेगी। यह सुविधा पशुओं के जीवन की रक्षा एवं पशुपालकों की सहायता के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, ताकि समय पर इलाज मिल सके और पशुधन की हानि को रोका जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला