जामा कस्तुरबा की छात्राएं खेलेंगी हॉकी, डीसी ने मैदान तैयार करने का दिया आदेश

जामा कस्तुरबा की छात्राएं खेलेंगी हॉकी, डीसी ने मैदान तैयार करने का दिया आदेश
Share this news

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने 25 जून को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जामा का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी, स्वच्छता और सुरक्षा की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं से उन्हें मिलने वाली सुविधा जैसे आवासन, भोजन, शिक्षक की उपलब्धता, साइंस लैब, करियर काउंसलिंग, आयरन टैबलेट, किताबें आदि की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का करियर काउंसेलिंग कराए। लैब को बड़े कमरे में शिफ्ट करें। खेल मैदान की सफाई करें। झूला की मरम्मती करे। हॉकी के लिए मैदान तैयार कराएं। चिकित्सक की नियमित विजिट कराए।

डीसी ने जामा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

दुमका। उपायुक्त ने जामा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, आंगनवाड़ी, दीदी की दुकान, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद कई अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो। प्रखंड परिसर में पानी, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं जानी। बीडीओ को निर्देशित किया कि एक हेल्प डेस्क बनाए जिसमें मईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सके। सूचना पट पर जानकारी दें कि किस कारणों से मईया सम्मान योजना की राशि रुक सकती है और उसके समाधान के लिए क्या करना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला