राज्य स्थापना दिवस पर दुमका में छठ घाटों पर चलेगा स्वच्छता अभियान

Share this news

15 नवंबर को सुबह 7 बजे शहरी क्षेत्र के साथ सभी पंचायतों में होगा आयोजन, दुमका में निकलेगी ‘रन फॉर झारखंड’ दौड़

झारखंड स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को दुमका में ‘रन फॉर झारखंड’ के साथ स्वच्छता अभियान शुरू होगा। शहरी क्षेत्र और सभी पंचायतों में सुबह 7 बजे छठ घाटों की सफाई की जाएगी।

‘रन फॉर झारखंड’ के साथ होगी स्वच्छता अभियान की शुरुआत।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को जिलेभर में ‘रन फॉर झारखंड’ दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागी निर्धारित मार्ग से दौड़ लगाते हुए छठ घाटों तक पहुंचेंगे और वहां स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और रांची में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले की भागीदारी पर चर्चा की गई।

शहरी क्षेत्र के साथ सभी पंचायतों में होगा आयोजन।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 15 नवंबर को सुबह 7 बजे से शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सभी पंचायतों में ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन किया जाए। इसमें आम नागरिकों, युवाओं और विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को जनभागीदारी, स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी के उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रांची में मिलेगा मौका।
उपायुक्त ने बताया कि 15 नवंबर से विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें 26 एवं 27 नवंबर को रांची में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। वहीं, 28 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

दुमका की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करेंगे विशेष स्टॉल।
बैठक में 28 नवंबर को रांची में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल पर भी चर्चा हुई। दुमका जिले की विशिष्ट पहचान, स्थानीय उत्पादों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत बांस शिल्प, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन’ के तहत बासुकीनाथ मंदिर की धार्मिक एवं पर्यटन संबंधी विशेषताओं तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन इकोनॉमिक एक्टिविटी’ के तहत खनन गतिविधियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश।
उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने और राज्यस्तरीय आयोजन में दुमका की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला