दुमका भागलपुर मार्ग पर 16 घंटे से भारी वाहनों का परिचालन ठप्प
सड़क मरम्मती कार्य के कारण जाम की स्थिति, वन वे ट्रैफिक लागुदुमका। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के महारो रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मती कार्य के कारण करीब 16 घंटे से सड़क जाम है। बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, जबकि जामा थाना पुलिस द्वारा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन वे ट्रैफिक कर छोटे वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही महारो से लेकर बारापलासी और वहीं दूसरी ओर रिंग रोड तक बड़


