अब ऑब्जेक्टिव मोड में होंगी यूजी की कॉमन कोर्स परीक्षाएं
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड का महत्वपूर्ण निर्णयदुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में अब यूजी के सभी सेमेस्टरों में कॉमन कोर्स की परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव मोड में ओएमआर शीट पर ली जाएंगी। कुलपति प्रो. कुनुल कंदिर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित परीक्षा बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के अंतर्गत संचालित यूजी पाठ्यक्रमों के एमडीसी (मल्टी-डिसिप्लिनरी कोर्स), एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स और वैल्यू एडेड जैसे कोर्स की प


